सड़क हादसे में घायल मजदूर ने पांच दिन बाद तोड़ा दम

Feb 27, 2025

भोपाल। शहर के इलाके के चौराहे पर एक मजदूर कसड़क हादसे में घायल मज़दूर को डॉयल-100 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 5 दिन चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। घटना 22 फरवरी की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राजकुमार पुत्र रातचरण (30) कोलार कॉलोनी में रहता था। वह मजदूरी करता था। 22 फरवरी की रात चुनाभट्टी चौराह पर वह पुलिस को घायल अवस्था में मिला था।

उसने पुलिस को बताया था, कि किसी वाहन की टक्कर से घायल हुआ है। डॉयल 100 की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीते दिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है, कि हादसे के कारणों  और टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरो के फुटेज कंगाले जा रहे हैं।


Subscribe to our Newsletter