सिंधिया समर्थक मंत्री को जनता ने सुनाई खरी खोटी

Oct 27, 2023

- चुनाव प्रचार में गए पीडब्ल्यूडी की राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को करना पड़ा विरोध का सामना

-  ग्रामीणों ने सुनाई कई बातें, वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

 शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा है। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान जनता मंत्री को खरी खोटी सुना रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पोहरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा जनता के बीच वोट मांगने के लिए जा रहे हैं,लेकिन उन्हें जनता के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को भी ग्रामीणों  के गुस्से का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र के आकुर्शी और सकतपुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और ग्रामीण जनता से वोट की अपील कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई दी। इतना ही नहीं ग्रामीण पिछले 5 सालों का हिसाब मांगने लगे।

ऐसे में राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा विरोध कर रहे ग्रामीणों से कहते हैं कि अबकी बार और मुझे विधायक बनाओं मैं आपका रोड डलवाऊंगा और आपकी समस्याओं को पूरा करूंगा। इस प्रकार का विरोध करना ठीक नहीं और वहां से आगे को निकल जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।


Subscribe to our Newsletter