निगम अमले ने कचरे एवं प्लास्टिक में आग लगाने वाले को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ढूंढ निकाला,

Jan 10, 2025

02 हजार रूपये का स्पॉट फाईन भी वसूला

भोपाल। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने संत आशाराम नगर सोसायटी के पार्क में कचरा व प्लास्टिक में आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति को पार्क के सामने स्थित बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखकर ढूंढ निकाला और आटोमोबाइल शॉप के मालिक से 02 हजार रूपये का स्पॉट फाईन भी वसूल किया।

नगर निगम के अमले को गुरूवार को जोन क्रमांक 13 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53 के बागसेवनिया कृष्णा आर्केड के पीछे संत आशाराम नगर सोसायटी के पार्क में कचरे एवं प्लास्टिक में आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर निगम अमले ने घटना स्थल पर पहुंचकर पार्क के सामने स्थित बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चेक की। रिकार्डिंग में समीप स्थित आटोमोबाइल रिपेरिंग शॉप के कर्मचारी द्वारा आग लगाया जाना पाया गया जिस पर निगम अमले ने संबंधित आटोमोबाइल शॉप के मालिक से 02 हजार रूपये का स्पॉट फाईन वसूल किया। निगम अमले ने भविष्य में कचरे व अन्य किसी वस्तु में आग न लगाने और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण में निगम का सहयोग करने की समझाइश भी दी।


Subscribe to our Newsletter