वर्षा ऋतु में आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं राहत हेतु निगम ने स्थापित किए आपात नियंत्रण कक्ष

Jun 13, 2025

- यातायात पार्क स्थित फायर ब्रिगेड मुख्यालय में बनाया मुख्य आपात नियंत्रण कक्ष, समस्त जोन कार्यालयों में स्थापित किए जोन स्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष 

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के आदेश पर निगम प्रशासन ने जारी किए आपातकाल नियंत्रण कक्ष की स्थापना एवं अधिकारियों कर्मचारियों की जिम्मेदारी संबंधी आदेश 

भोपाल। नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु में तेज बारिश@आंधी अथवा बाढ़ जैसी आपात स्थितियों  से निपटने तथा नागरिकों को त्वरित गति से सहायता@राहत पहुंचाने हेतु मुख्य आपात नियंत्रण कक्ष व माता मंदिर स्थित केन्द्रीय कर्मशाला सहित जोन स्तरीय आपात नियंत्रण कक्षों की स्थापना करते हुए आपात नियंत्रण कक्षों की व्यवस्था हेतु अधिकारियों@कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्य आपातकाल नियंत्रण कक्ष यातायात पार्क स्थित फायर ब्रिगेड मुख्यालय मंे संचालित किया जायेगा जिसके दूरभाष क्रमांक 0755-2542222, 2540220 एवं 2701401 रहेंगे। आपात नियंत्रण कक्ष आगामी 15 जून 2025 से अवकाश के दिनों सहित प्रतिदिन 24 घंटे कार्य करेंगे।

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा जारी आदेश अनुसार फायर ब्रिगेड मुख्यालय यातायात पार्क में स्थापित मुख्य आपात नियंत्रण कक्ष में फायर आफिसर सौरभ पटेल (मो.न.8103761342) को मुख्य आपात नियंत्रण कक्ष के प्रभारी, नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। मुख्य आपात नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्र. 0755-2542222, 2540220 एवं 2701401 रहेंगे जबकि माता मंदिर केन्द्रीय कर्मशाला में भी एक कंट्रोल रूम रहेगा जिसके प्रभारी उपायुक्त चंचलेश गिरहरे (मो.नं. 9425149028) रहेंगे। मुख्य आपात नियंत्रण कक्ष सहित अन्य आपात नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेंगे और इनमें अलग-अलग पारियों में अधिकारियों,कर्मचारियों को भी पदस्थ किया गया है।

निगम के सभी जोन कार्यालयों में जोन स्तर पर कंट्रोल रूम बनाये गये है जिसमें जोनल अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तैनात करेंगे और आवश्यकतानुसार स्वच्छता प्रभारी एवं प्रभारी जलकार्य से समन्वय स्थापित कर अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। जोन स्तर पर स्थापित आपात नियंत्रण कक्षों में जोन क्र. 01. जोनल अधिकारी विक्रम झा, मो.नं.  9424499901, जोन क्र. 02. जोनल अधिकारी कुलदीप जैन, मो.नं. 9424499902, जोन क्र. 03. जोनल अधिकारी अनंत त्यागी, मो.नं. 9424499903, जोन क्र. 04. जोनल अधिकारी पुष्पेन्द्र सेंगर, मो.नं. 9424499904, जोन क्र. 05. जोनल अधिकारी मुकेश केमिया, मो.नं. 9424499905, जोन क्र. 06. जोनल अधिकारी हर्ष राठौर मो.नं. 9424499906, जोन क्र. 07. जोनल अधिकारी अंकित जायसवाल, मो.नं. 9424499907, जोन क्र. 08. जोनल अधिकारी अमित नरोलिया, मो.नं. 9424499908, जोन क्र. 09. जोनल अधिकारी रजनीश वशिष्ठ, मो.नं. 9424499909, जोन क्र. 10. जोनल अधिकारी विशाल रामकर, मो.नं. 9424499910, जोन क्र. 11. जोनल अधिकारी नीरज कुमार नामदेव मो.नं. 9424499911, जोन क्र. 12. जोनल अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, मो.नं. 9424499912, जोन क्र. 13. जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव, मो.नं. 9424499913, जोन क्र. 14. जोनल अधिकारी सुश्री नूतन खरे, मो.नं. 9424499914, जोन क्र. 15. जोनल अधिकारी ठाकुर सिंह, मो.नं. 9424499915, जोन क्र. 16. जोनल अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, मो.नं. 9424499916, जोन क्र. 17. जोनल अधिकारी अभिषेक खरे, मो.नं. 9424499917, जोन क्र. 18. जोनल अधिकारी अक्षत तिवारी, मो.नं. 9424499918, जोन क्र. 19. जोनल अधिकारी बी.एस. आहलूवालिया, मो.नं. 9424499919, जोन क्र. 20. जोनल अधिकारी सुयश सोनी, मो.नं. 9424499920 तथा जोन क्र. 21. जोनल अधिकारी मोहन जाट, मो.नं. 8989295921 प्रभारी रहेंगे। 


Subscribe to our Newsletter