शुभमन के प्रधानमंत्री एकादश से होने वाले अभ्यास मैच में खेलने की संभावना
Nov 29, 2024
कैनबरा । भारतीय किकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अब फिट हो गये हैं और उनके शनिवार से यहां प्रधानमंत्री एकादश से होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच में खेलने की उम्मीदें हैं। शुभमन के अंगूठे में चोट लगी थी जो अब ठीक हो गयी है। वह कैनबरा में नेट्स में अभ्यास करते हुए भी देखे गये हैं। तेज गेंदबाजों आकाश दीप और यश दयाल की गेंदों को वह खेल रहे थे। वहीं इससे पहले शुभमन ने थ्रो-डाउनर से भी अभ्यास किया।
शुभमन अंगुठे में फ्रैक्चर के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाये थे। इसी कारण देवदत्त पडिक्कल को अवसर मिला था पर पडिक्कल उस अवसर का लाभ नहीं उठा सके और बल्लेबाजी में असफल रहे। पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में केवल 25 रन ही बना पाये थे। अब शुभमन एडीलेड में खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी एडीलेड टेस्ट से वापसी करेंगे। रोहित दूसरे बच्चे के पिता बनने के कारण पहले टेस्ट से बाहर थे। एडिलेट टेस्ट दिन-रात का मैच है और ये 6 दिसंबर से शुरु होगा।