श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर कस्तूरबा नगर विकास यात्रा पत्रिका का विमोचन

Apr 18, 2025

- मुनि प्रमाण सागर महाराज ने दिया संपूर्ण समिति को आशीर्वाद 

भोपाल । मुनि प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में कस्तूरबा नगर मंदिर समिति द्वारा विकास यात्रा पुस्तिका का विमोचन किया गया। पुस्तिका में 2003 से 2025 तक जिनालय में हुए निरंतर धार्मिक आध्यात्मिक कार्यों के साथ निर्माण कार्यों का सचित्र उल्लेख है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैनाविन ने मुनि संघ को नमोस्तु करते हुए विमोचन के साथ संपूर्ण विकास यात्रा को संक्षेप में बताया मुनि श्री के शंका समाधान कार्यक्रम में समाज की वयो वृद्ध संरक्षक सदस्य श्रीमती कुसुम जैनाविन ने इस अवसर आध्यात्मिक प्रश्न भी किया।

मंदिर समिति के पदाधिकारी के साथ संपादक मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिसमें सर्वश्री सुनील जैनाविन अध्यक्ष विजय कंडया कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शील चंद्र जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष केवल चंद जैन महामंत्री अंकेश जैन सह मंत्री इमार्गदर्शक पदमचंद जैन मार्गदर्शक देवेंद्र जैन कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुड़ा मार्गदर्शन एवं मुख्यसंपादक श्रीमती कुसुम जैनाविन संरक्षक महिला मंडल श्रीमती रश्मि जैन मंत्री सशक्त महिला मंडल कस्तूरबा नगर सुरेंद्र जैन नरपत्य पत्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अशोक बड़कुल मंत्री एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।


Subscribe to our Newsletter