
आजीवन सहयोग निधि की वसूली मंडल स्तर पर
Mar 05, 2025
भोपाल । भाजपा संगठन द्वारा आजीवन सहयोग निधि जुटाने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। प्रदेश एवं संभागीय स्तर के पदाधिकारी आजीवन सहयोग निधि अभियान की समीक्षा कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर आजीवन सहयोग निधि अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव को जगाने और कार्यालय में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा संगठन का कहना है, निधि के बहाने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित करने, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।