मध्य प्रदेश के लिए तीन नए जजों के नाम की अनुशंसा

May 27, 2025

मध्य प्रदेश के लिए तीन नए जजों के नाम की अनुशंसा

- सचदेवा बनेंगे मुख्य न्यायमूर्ति 

भोपाल । मध्य प्रदेश के कार्यकारी न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा कॉलेजियम ने की है। इसके साथ ही काaलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के तीन नए जजों के नामों की अनुशंसा की है। 

सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के लिए अमित सेठ दीपक खोत और पवन द्विवेदी के नाम की अनुशंसा विधि मंत्रालय को भेजी है। 

अमित सेठ अभी उप महाधिवक्ता हैं। उनका नाम पिछले डेढ़ साल से सरकार ने लंबित करके रखा हुआ है। दीपक खोत ग्वालियर में शासकीय अधिवक्ता हैं। एडवोकेट पवन द्विवेदी जनहित याचिकाओं में न्याय मित्र के रूप में नियुक्त हुए थे। इन्हें खाद्य पदार्थों में मिलावट और ठोस कचरा निपटान जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रभावी पैरवी की है। 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट मे 35 जजों के पद स्वीकृत हैं। अभी 18 पद खाली पड़े हैं। कॉलेजियम की अनुशंसा मान ली जाती है, तो तीन पद भरे जाएंगे। 15 पद जजों के फिर भी खाली रह जाएंगे। 


Subscribe to our Newsletter