इन्दौर जिला कोर्ट में वकीलों ने बांधी सफेद पट्टी, इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का किया समर्थन

Oct 30, 2026

इन्दौर ।  जिला कोर्ट के वकीलों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों के समर्थन में हाथ पर सफेद पट्टी बांधकर काम करते विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाल के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के बैठने की जगह पर पुलिस अधिकारी को बैठाने और एक वकील द्वारा पुलिस अधिकारी से माफी मंगवाने की घटना के बाद देशभर के वकीलों में रोष है।

इसके चलते ही जिला बार एसोसिएशन के आव्हान पर जिला कोर्ट में वकीलों ने हाथों पर सफेद पट्टी बांध विरोध दर्ज कराया। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के साथ हुई इस कथित अभद्रता के बाद वकीलों ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। इस दौरान तोड़फोड़ के वीडियो भी सोशल साइट्स पर वायरल हुएं थे, जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के बारे में पाल का कहना है कि वकील भी न्याय प्रणाली का हिस्सा है और उनका सम्मान भी न्यायाधिकारियों के समान होना चाहिए। इंदौर के वकीलों ने सफेद पट्टी बांधकर वकीलों की गरिमा बनाए रखने की मांग की है। 


Subscribe to our Newsletter