थाना बागसेवनिया ने किया नकबजनी का खुलासा

Jan 15, 2025

-बागसेवनिया पुलिस को मिली बडी सफलता।

-भोपाल मे आये दिन हो रहे सूने मकान में  चोरियो पर कसी नकेल ।

-मुखविर, तकनीकी सहायता, 40 सीसीटीव्ही कैमरो के मदद से विधि विरोधी बालक तक पहुची पुलिस।

-विधि विरोधी बालक काफी समय से लगातार सूने मकान को रैकी कर  रात के समय देता था घटना को अंजाम।

-पूर्व में भी चोरी के आरोप में थाना बागसेवनिया मे विधि विरोधी बालक का है रिकार्ड ।

-चोरी के मशरूका से विधि विरोधी बालक करता था अपने जरूरतो को पूरा ।

भोपाल ।  शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमान अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-2  श्री संजय अग्रवाल, अति. पुलिस उपायुक्त श्री एम.एस.मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त डॉं रजनीश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बाग सेवनिया पुलिस द्वारा नकबजन गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।  दौराने विवेचना घटना स्थल का निरीक्षण किया गया घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं तलाश हेतु सिटी कंट्रोल रूम के जरिये  समस्त थानो को एवं आसपास के जिलो मे प्रसारण कराया गया।  पृथक- पृथक पुलिस टीम बनाकर आरोपियान एवं माल मशरुका की तलाश कराई गई लगातार टीम द्वारा तलाश हेतु हर संभव प्रयास एवं तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर थाना बागसेवनिया के पूर्व के अपराध क्र . 276/24 धारा 457,380, 411 भादवि का फरार विधि विरोधी बालक की तलाश थी जिसे पुलिस अभिरक्षा में थाने ले कर दौराने पूछताछ थाने के अपराध क्र . 21/25 धारा 331(4),305(A) BNS में जुर्म करना स्वीकार किया और चोरी पैसा विधि विरोधी बालक से जप्त किया  गया एवं चोरी गये आभूषण शशीकांत मेहता  निवासी बागमुगलिया को बेचना बताया जो शशीकांत को थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसने आभूषण खरीदना स्वीकार किया बाद आभूषण जप्त कराया गया । 

फरियादी डाक्टर श्रीकांत सरल पिता डा. कमलेश सिलावट उम्र 31 साल निवासी म.नं. पी-80 / सी प्रियदर्शनी कालोनी संत आसाराम नगर फेज-01 बागमुगलिया थाना बागसेवनिया थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मै उपरोक्त लिखाये पते पर रहता हू तथा आर.के.डी.एफ. मेडिकल कालेज में डाक्टर हूँ दिनाँक 09.01.2025 को मेरी नाईट डयूटी होने से शाम करीबन 05:00 बजे मै अपने घर से डयूटी के लिए चला गया था दिनाँक 10.01.2025 को शाम करीबन 05:30 बजे मै जब अपने घर वापस आया तो देखा कि मेरे घर के दोनो फ्लोर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था मैने अंदर जाकर देखा कि घर का सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारियों के दरवाजे एवं लोकर टूटे हुये थे मेरा बेग अल्मारी के बाहर पडा हुआ था बेग को चेक करने पर उसमें रखे नगदी 40000 रूपये, एक सोने की चेन, बिछिया व पायल नही थे कीमती 45000/- ।

विधि विरोधी बालक दिन के समय कालोनियो मे घूमफिर कर सूने मकानो को ताला लगा देखकर  रात के समय उक्त मकानो का ताला तोडकर करता था चोरी 

निरी.अमित सोनी, उनि संजय दुबे उनि  सुरेश पाण्डे, उनि गंगाराम वर्मा, सउनि अनिल दुबे, प्रआर मुकेश पटेल, प्रआर सर्वेश सिंह, प्रआऱ जगदीश संजौदिया, आर. राकेश भरतद्वाज, आर रजनीश कुमार , आऱ. अंकित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



Subscribe to our Newsletter