Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, मानसून सत्र के चार दिन हैं शेष

नई दिल्ली।  Parliament Monsoon Session  2026  In Hindi: मानसून सत्र के चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पर सबकी नजर है। नीट मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के बीच महिला आरक्षण, परिसीमन और एफसीआरए जैसे प्रस्तावों पर सरकार की रणनीति अभी स्पष्ट नहीं है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित

राज्यसभा की कार्यावही कुछ देर चलने के बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी एमपी एनके प्रेमचंद्रन ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा कराने की मांग की

सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर स्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने नए दलबदल विरोधी कानून की जरूरत पर चर्चा कराने की मांग की।

अपने नोटिस में तिवारी ने दिन के लिए तय कामकाज को स्थगित कर बड़े पैमाने पर राजनीतिक दलबदल रोकने के लिए नए कानून का ढांचा तैयार करने पर चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून में ऐसे दलबदल पर रोक लगनी चाहिए, जो सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किए जाते हैं और जिनके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद नहीं होते। साथ ही, संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह बनी रहनी चाहिए।

सहमति के लिए भी जगह बनी रहनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने दिया स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को लोकसभा में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि सदन केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के एक जज की निगरानी में उच्च स्तरीय और स्वतंत्र जांच कराने का निर्देश दे।

केसी वेणुगोपाल ने कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। इसमें उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंदर एक 'संगठित गिरोह' के काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अयोध्या के राम मंदिर में जनता से मिले चढ़ावे की बड़ी रकम में वित्तीय धोखाधड़ी, चोरी और गबन के चौंकाने वाले खुलासों पर चर्चा की तत्काल जरूरत है। हाल की रिपोर्ट से पता चलता है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंदर एक बेहद संगठित गिरोह काम कर रहा है। इसमें लाखों श्रद्धालुओं चढ़ावे और कीमती गहनों को व्यवस्थित तरीके से हड़पने का आरोप है। 

उन्होंने कथित चोरी की जांच के लिए चल रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच को 'सिर्फ दिखावा' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें केवल निचले स्तर के आउटसोर्स कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि करोड़ों रुपये के इस कथित गबन की साजिश रचने वाले प्रभावशाली लोगों को बचाया जा सकता है।

सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा कराने की मांग की

सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर स्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने नए दलबदल विरोधी कानून की जरूरत पर चर्चा कराने की मांग की।

अपने नोटिस में तिवारी ने दिन के लिए तय कामकाज को स्थगित कर बड़े पैमाने पर राजनीतिक दलबदल रोकने के लिए नए कानून का ढांचा तैयार करने पर चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून में ऐसे दलबदल पर रोक लगनी चाहिए, जो सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किए जाते हैं और जिनके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद नहीं होते। साथ ही, संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह बनी रहनी चाहिए।

Subscribe to our Newsletter