ओजोन फार्मा का तीन साल में 1,000 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य

Jan 11, 2024

नई दिल्ली । ओजोन फार्मास्युटिकल्स ने कहा ‎कि वह अगले तीन साल में 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार हा‎सिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने मॉलिक्यूल पहल की पेशकश की है और इसका दुनिया की प्रमुख दर्द प्रबंधन कंपनियों में शा‎मिल होने का लक्ष्य है। कंपनी ने कहा कि उसका अगले तीन साल में खुद को भारत की शीर्ष 20 औषधि कंपनियों में शामिल कराने का लक्ष्य है। अभी यह 56वें स्थान पर है।

बयान के अनुसार ओजोन ने दुनिया की अग्रणी दर्द प्रबंधन कंपनी बनने के लक्ष्य के साथ अपनी मॉलिक्यूल पहल शुरू की। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एससी सहगल ने कहा ‎कि तीन दशक की विरासत को अपनाते हुए ओजोन समूह ने उल्लेखनीय प्रगति देखी है। पिछले चार साल में हम 84 से 56वें स्थान पर आ गए हैं।


Subscribe to our Newsletter