बाबा साहब की जयंती पर नेतागण करेंगे प्रतिमा पर माल्यार्पण-रविन्‍द्र यति

Apr 14, 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, जिलाध्यक्ष ने पूर्व संध्या पर सफाई कर किया दीप प्रज्जवलित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला उपाध्यक्ष शंकर मकोरिया, इन्द्रजीत सिंह राजपूत, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, अनिल पचौरी, महेश मकवाना, मंडल अध्यक्ष निर्भय सिंह धाकड़, महेश शाक्‍य, युवा मोर्चा जिलाध्‍यक्ष अजय पाटीदार, श्रीमती सुषमा बबीसा, निखिलेश मिश्रा, हरिओम औसारी, दीपक शर्मा उपस्थित रहे।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने अरेरा मंडल के वार्ड 49 बूथ क्रमांक 196 पर बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई कर दीप प्रज्जवलित किए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह पूर्व सांसद आलोक संजर, अरेरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित, सुनील पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, अनिल पचौरी, अश्विनी राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, श्रीमती शक्ति दुबे, श्रीमती शोभा नरवाडे, निखिलेश मिश्रा, दिव्यऋषि तिवारी, पार्षद बाबूलाल यादव, पार्षद अरविंद वर्मा सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

14 अप्रैल को नेतागण करेंगे डॉ. बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण-रविन्द्र यति

भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बोर्ड आफिस स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायगण, जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। श्री यति ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भोपाल के प्रत्‍येक मंडल के बूथों पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर सेवा कार्य करेंगे।


Subscribe to our Newsletter