
मिलर चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने
Mar 06, 2025
लाहौर । दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपनी आक्रामक शतकीय पारी से एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। मिलर ने इस मुकाबले में 67 गेंदों पर ही शतक लगा दिया। इसी के साथ ही वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इससे पहले सबसे तेज शतक का रिकार्ड भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम था। सहवाग ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 77 गेंदों में ही शतक लगा दिया था। वही इंग्लैंड के जोश इंग्लिश ने भी इसी बार 77 गेंदों में शतक लगाया। इसके अलावा 80 गेंदों में शतक का रिकार्ड भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2013 में शतक लगाया था।
आईसीसी नॉकआउट में मिलर का पहले से प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। साल 2013 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 56 रन बनाए थे। इसके बाद 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 रन बनाये। साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 101 रन बनाए थे। अब चैंपियंस