सनराइजर्स और केकेआर मैच में एकसाथ बने कई रिकार्ड

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 110 रन से हरा दिया। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 278 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 18.4 ओवरो में 168 रन ही बना पायी। इस मैच में कई रिकार्ड भी बने हैं।। 

सनराइजर्स के हेनरिक क्लासेन ने लीग का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। वहीं केकेआर के सुनील नरेन टी-20 में किसी भी टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। 

क्लासेन ने इस मैच में कुल 9 छक्के लगाये। ये सनराइजर्स के किसी भी बल्लेबाज के एक पारी में लगाये सबसे अधिक छक्के हैं। इस सत्र में सबसे अधिक छक्के अभिषेक शर्मा के नाम हैं, अभिषेक ने इस सत्र में पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद में 10 छक्के लगाये थे।

हैदराबाद की टीम ने इस मैच में कोलकाता के खिलाफ सबसे अधिक 19 छक्के लगाये, ये दूसरी बार है जबकि किसी भी एक पारी में इतने अधिक छक्के लगाये गये हैं। इससे पहले हैदराबाद ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 22-22 छक्के लगाये थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 20 से अधिक रन बनाने वालों की सूची में हेनिरिक क्लासेन शामिल हो गये हैं। इस सूची में सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर हैं। उन्होंने 13 बार 20 से अधिक रन बनाये हैं। वहीं क्लासेन और सुदर्शन ने 12-12 20 से अधिक रन बनाये हैं। 

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने भी एक उपब्धि हासिल की। वह दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने लगातार दो सत्र में 400 से अधिक रन बनाये हैं।  यह उपलब्धि अभिषेक से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने हासिल की थी। 

हैदराबाद ने इस सत्र का पावरप्ले का सबसे अधिक स्कोर 79 रन बनाया। वहीं इससे पहले केकेआर ने दिल्ली के खिलाफ एक विकेट पर 79 रन बनाए थे।

2024 के बाद से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की सूची में निकोलस पूरन पहले स्थान पर हैं। उनके नाम 76 छक्के हैं जबकि अभिषेक और क्लासेन दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अभिषेक के 70 और क्लासेन के नाम 62 छक्के हैं। 


Subscribe to our Newsletter