मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 आईएएस के ट्रांसफर, सीएम के सचिव भरत यादव बने एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक

Jan 28, 2025

भोपाल । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मध्यप्रदेश में बड़ी  प्रशासनिक  सर्जरी की गई है। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिव को भी इधर से उधर किया गया है। वहीं 12 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले तबादले को हरी झंडी दी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। जबकि मुख्यमंत्री के सचिव  अविनाश लवानियो को  मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण कीआयुक्त-सह-संचालक सिबि चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री का  सचिव  बनाया गया है।

ललित कुमार दाहिमा सचिव मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग को अब सदस्य राजस्व मण्डल ग्वालियर भेजा गया । अविनाश लवानिया सचिव मुख्यमंत्री तथा प्रबिंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क निगम भोपाल को अब प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पांवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर बनाया गया। प्रीति मैथिल  सचिव मध्यप्रदेश शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रस्करण थी आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सचिव मध्यप्रदेश शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया । वदना वैद्य विकअ सह अपर आयुक्त आदिवासी विकास मध्यप्रदेश भोपाल  थे अब उन्हें संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय  विकास योजनाएं मध्यप्रदेश रोजगार भोपाल बनाया गया। सतेंद्र सिंह  कलेक्टर जिला गुना को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश स्टेट का ऑपरेटिव डेयरी फेडेशरेशन लिमिटेड भोपाल बनाया गया। मनीष सिंह सचिव मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग तथा प्रबंधक संचालक मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम भोपाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी भोपाल थो उनको सचिव मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग तथा सचिव मप्र शासन परिवहन विभाग तथा प्रबंधक संचालक, मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम भोपाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)  दिया गया।  कर्मवीर शर्मा कलेक्टर कलेक्टर जिला खरगौन थे उनको अब आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश भोपाल बनाया। भास्कर लक्षकार प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल थे  अबउनको विकास सह आयुक्त कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश भोपाल बनाया गया। श्रीमती नेहा मारव्या सिंह अपर सचिव मप्र शासन राजस्व विभाग में थे अब उनको कलेक्टर जिला डिण्डोरी बनाया गया। प्रवीण सिंह अढ़ायच कलेक्टर जिला सीहोर  को अब संचालक लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मप्र भोपाल बनाया गया। अनुराग वर्मा  प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम भोपाल को अब अपर सचिव मप्र शासन की कमान सौंपी गई।

फटिंग राहुल हरिदास आयुक्त मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल को अब अपर सचिव मध्यप्रदेश भोपाल बनाया गया। हर्शिता सिंह संचालक कौशल विकास मप्र तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा मप्र को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मप्र राज्य ग्रामीयण आजीविका मिशन भोपाल बनाया गया। अवधेश शर्मा कलेक्टर जिला टीकमगढ़ को अब  विकअ सह आयुक्त तकनकी शिक्षा मप्र भोपाल बनाया गया। तरुण भटनागर उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग को अब अपर आयुक्त (राजस्व) इंदौर संभाग इंदौर  बनाया गया। अरविंद कुमार दुबे कलेक्टर जिला रायसेन को अब अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा प्रबंध संचालक मप्र राज्य कृषि उद्योग विकास निगम अतिरिक्त प्रभार। विवेक क्षोत्रिय संयुक्त मुख्स निर्वाचन पदाधिकारी मप्र, भोपाल तथा पादेन अपर सचिव मप्र शासन, विधि एवं विधायी कार्य् विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए को अब कलेक्टर जिला टीकमगढ़ । सतीश कुमार एस प्रबंध संचालक मप्र स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल तथा पदे:न उप सचिव मप्र शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग में थे अब जिला सतना  कलेक्टर बनाया गया। 

फेंक नोबल ए जो वित्त विभाग में उपसचिव थे उन्हें मप्र खनिज निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है, खंडवा जिले के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध संचालक बनाये गए हैं। किशोर कुमार कन्याल जो कि श्योपुर के कलेक्टर थे अब गुना के कलेक्टर बने हैं। मप्र राज्य कृषि राज्य विपणन बोर्ड के अपर संचालक अरुण कुमार विश्वकर्मा रायसेन जिले के कलेक्टर बनाये गए हैं। देवास कलेक्टर रिषभ गुप्ता खंडवा कलेक्टर बनाये गए हैं। बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल खरगौन कलेक्टर बनायी गयीं हैं। हर्ष सिंह जिला कलेक्टर डिंडौरी बुरहानपुर के कलेक्टर बनाये गए हैं। रितुराज सीईओ जिला पंचायत भोपाल से देवास कलेक्टर बने हैं। अर्पित वर्मा सीईओ दमोह से श्योपुर कलेक्टर बने हैं। जल निगम भोपाल के अतिरिक्त संचालक बालागुरु के- सीहोर कलेक्टर बने हैं। गुंचा सनोवर जो भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर में अपर आयुक्त हैं बडवानी कलेक्टर बनीं हैं। मंदसौर जिला पंचायत के सीईओ राजेश कुमार जैन अशोक नगर जिला पंचायत के सीईओ बने हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के पबंध संचालक प्रतापनारायण यादव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग के उपसचिव बने हैं।


अनुराग सक्सेना जो कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में उप सचिव थे उन्हें राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम में प्रबंध संचालक बनाया गया है तथा किसान कल्याण एवं क़षि विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्वालियर की अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार को स्मार्ट सिटी भोपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया हैा जिला पंचायत गुना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक को उज्जैन जिले का अपर कलेक्टर बनाने के साथ महाकाल मंदिर के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया हैा पंना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त बनाये गये हैा ग्वालियर आयुक्त नगर पालिका निगम तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी , विकास प्राधिकरण अमन वैष्णव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच बनाया गया हैा आगर मालवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरसिमरन प्रीत कौर को अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल अतिरिक्त प्रभार उप सचिव मप्र शासन बनाया गया हैा भोपाल अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास अक्षय कुमार तेम्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया बनाया गया हैा अशोकनगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नेहा जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर बनाया गया हैा दतिया मुख्य कार्यलपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना बनाया गया हैा

गिरीश शर्मा परियोजना संचालक मप्र स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट भोपाल तथा अपर सचिव मप्र शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक रोजगार अतिरिक्त को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रुप से आगामी  आदेश तक संचालक कौशल विकास मप्र भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा जाता हैा 

जगदीश कुमार गोमे उप सचिव मप्र शासन , संस्कृति विभाग तथा उप सचिव मप्र शासन पर्यटन विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक संचालक निवेश संवर्घन मप्र पर्यटन बोर्ड भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा गया हैा 

अमित तोमर पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्ष्ज्ञक मुद्रांक, मप्र शासन भोपाल तथा सचिव कार्मिक मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग अतिरिक्त केवल सचिव कार्मिक मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया हैा

अविनाश लवानिया द्वारा प्रबंध संचालक मप्र पांवर मैनेजमेंट कम्पनी लि. जबलपुर का कार्यभार ग्रहण करने पर  नीरज मंडलोई भाप्रसे अपर मुख्य सचिव मप्र शासन उर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी लि. जबलपुर तथा अपर मुख्य सचिव मप्र शासन लोक निर्माण विभाग अतिरिक्त प्रभार केवल प्रबंध संचालक मप्र पावर मैनेजमेंट कम्पनी लि. जबलपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया हैा

भास्कर लक्षकार द्वारा आयुक्त कोष एवं लेखा मप्र भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर लोकेश कुमार जाटव भाप्रसे सचिव मप्र शासन वित्त विभाग तथा आयुक्त कोष एवं लेखा मप्र भोपाल तथा प्रबंध संचालक दि प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कम्पनी लिमिटेड मुम्बई अतिरिक्त प्रभार केवल आयुक्त कोष एवं लेखा मप्र भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया हैा

फटिंग राहुल हरिदास द्वारा आयुक्त मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर संजय कुमार शुक्ल भाप्रसे प्रमुख्य सचिव मप्र शासन नगर विकास एवं आवास विभाग  तथा प्रमुख्य सचिव मप्र शासन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा प्रमुख्य सचिव मप्र शासन विमानन विभाग तथा आयुक्त मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल अतिरिक्त प्रभार केवल आयुक्त मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया हैा

फ्रेंक नोबल ए द्वारा प्रबंध संचालक मप्र खनिज निगम भोपाल तथा संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म भोपाल अतिरिक्त प्रभार का कार्यभार ग्रहण करने पर उमाकांत उमराव भाप्रसे प्रमुख सचिव मप्र शासन खनिज साधन विभाग तथा प्रमुख सचिव मप्र शासन श्रम विभाग तथा प्रमुख सचिव मप्र शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा प्रबंध संचालक मप्र खनिज निगम भोपाल तथा संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म भोपाल अतिरिक्त प्रभार केवल प्रबंध संचालक मप्र खनिज निगम भोपाल तथा संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया हैा



Subscribe to our Newsletter