विवादों में उलझी कांग्रेस प्रवक्ताओं की सूची पहले किया जारी, फिर कर दिया निरस्त
Jan 04, 2025
भोपाल, । कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए दम तो भर रही है, लेकिन आपसी विवादों के कारण पार्टी पटरी पर नहीं आ पा रही है। शुक्रवार को सामने आया जब मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं पेनलिस्ट की सूची जारी की। सूची लोगों के पास पहुंची ही थी कि थोड़ी देर बाद उसे निरस्त कर दिया गया। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के नेतृत्व में मीडिया में मुखरता के साथ अपना पक्ष रखने के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पेनलिस्ट नियुक्त किए, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सूची निरस्त करने की सूचना प्रसारित कर दी गई।
सूची में इनका था नाम जो सूची जारी की गई थी उसमें भूपेन्द्र गुप्ता, अभिनव बरोलिया, रवि सक्सेना, स्वदेश शर्मा, अजीत सिंह भदौरिया, अब्बास हफीज, अवनीश बुंदेला, राम पाण्डेय, संतोष सिंह गौतम, जितेन्द्र मिश्रा, आनन्द जाट, संतोष सिंह परिहार, विवेक त्रिपाठी, रवि वर्मा, मिथुन अहिरवार, सुश्री अपराजिता पाण्डेय, हर्ष जैन, श्रीमती हिमानी सिंह, सुश्री स्पर्श चौधरी, हिदायत उल्ला खान गुडडू राजा, अंबिका शर्मा, संदीप सबलोक, अमित चौरसिया, रीतेश त्रिपाठी, फिरोज सिद्वीकी, सुनील मिश्रा, सिद्वार्थ राजावत, विवयान विक्की खोंगल, धर्मेन्द्र शर्मा, शरीफ खान, सुश्री रामसिया भारती, अमित तावड़े, गुंजन शुक्ला, आनंद जैन कासलीवाल, शहरयार खान, राहुल राज, कुंदन पंजाबी, सिद्धार्थ माहोलकर एवं डॉ. रमेश काकोडिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
वहीं श्रीमती झूमा सोलंकी, श्रीमती प्रतिभा विक्टर, सुश्री नेहा लिम्बोदिया, सुश्री ज्योति पटेल, सुश्री नेहा पालीवाल, प्रदीप अहिरवार, तनय अग्रवाल एवं सीताशरण सूर्यवंषी को मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग में पेनलिस्ट नियुक्त किया गया है। विक्रम चौधरी को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किया गया था।