महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

Feb 27, 2024

मुंबई, । मंगलवार को तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। इसके चलते महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें मंगलवार को अचानक थोड़ी बढ़ गईं। मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 77.66 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 82.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।  इसके बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की घोषणा कर दी है।

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात जैसे कुछ राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। जबकि पुणे में पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.36 रुपये प्रति लीटर, नासिक में पेट्रोल 106.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.93 रुपये प्रति लीटर तथा नागपुर में पेट्रोल की कीमत 106.07 रुपये और डीजल की कीमत 92.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।


Subscribe to our Newsletter