अमीर किसानों पर सरकार लगाएगी टैक्स
Jan 18, 2024
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। इस अंतरिम बजट में बड़े किसानों पर कृषि पर टैक्स लगाए जाने की संभावना देखी जा रही है। बड़े किसानों की कृषि से बड़ी आय है। कृषि आय पर अभी कोई टैक्स नहीं है। बड़े किसानों की कृषि आय पर, आयकर लगाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। रिजर्व बैंक मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की सदस्य आशिमा गोयल ने इस बात का संकेत दिया है।
केंद्र सरकार एक और छोटे किसानों के खाते में नगद राशि ट्रांसफर कर रही है। छोटे एवं मध्यम किसानों को आयकर से मुक्त रखते हुए,बड़े किसानों से आयकर वसूल किए जाने का नया प्रयास इस बार के अंतरिम बजट में हो सकता है।