डेट पर बिल पे करने वाली लडकियां बेवकूफ: जया बच्चन

Feb 26, 2024

-एक्ट्रेस ने नातिन नव्या के शो पर दिल खोलकर की बातें

मुंबई । अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस और पॉलटिशियन जया बच्चन ने कहा कि जो महिलाएं और लड़कियां डेट पर जाती हैं और फिर बिल स्प्लिट करती हैं, वे बेवकूफ हैं। पुरुषों को ही बिल भरना चाहिए।

दरअसल नव्या ने पहले फेमिनिज्म पर बात करते हुए कहा कि महिलाएं अब ज्यादा सशक्त महसूस कर रही हैं। बहुत सी चीजें वो स्वतंत्र रूप से करना चाहती हैं। इसके बाद नव्या ने उदाहरण दिया कि अगर आप किसी लड़की को डेट पर ले जाते हैं और कहते हैं कि आप बिल भरेंगे, तो कुछ लड़कियां इससे नाराज हो जाती हैं, क्योंकि महिलाओं को लगता है कि वो भी समान रूप से इसकी हकदार हैं। नव्या की बात को बीच में ही काटते हुए जया ने कहा कि वो महिलाएं बेवकूफ हैं, जो ऐसा करती हैं।उन्होंने कहा कि कितनी बेवकूफ हैं बिल स्प्लिट करने को कहने वाली महिलाएं बल्कि पुरुषों को ही शॉपिंग और रेस्तरां का बिल भरने देना चाहिए। 

इस दौरान जेंडर स्टीरियोटाइप वाले मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए जया ने बताया कि वह आर्मी ज्वाइन करना चाहती थीं, लेकिन उस समय महिलाओं को भर्ती नहीं किया जाता था। महिलाओं को सिर्फ बतौर नर्स ही रखा जाता था। यह बताते हुए जया के चेहरे पर निराशा दिखी। बता दें कि अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और पॉलटिशियन जया बच्चन बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। जया इन दिनों अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो के चलते सुर्खियों में हैं। वह इस दौरान दिल खोलकर बोलती नजर आती हैं। 


Subscribe to our Newsletter