02 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से होंगे वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में विकास कार्य
Jan 10, 2025
सांसद आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय ने वार्ड क्रमांक 18 एवं वार्ड क्रमांक 17 में सीमेंट कांक्रीटीकृत सड़कों एवं नालों के निर्माण कार्यों हेतु किया भूमिपूजन
भोपाल। सांसद , आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय ने पुराने शहर के जोन क्रमांक 04 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में विभिन्न विकास कार्यों हेतु पृथक-पृथक भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा लगभग 02 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से यह विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
सांसद , आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय ने गुरूवार सांय सर्वप्रथम जोन क्रमांक 04 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 में छोला रोड धर्मकांटा के पास वार्ड क्रमांक 18 के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 01 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीटीकृत सड़कों के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया।
इसके उपरांत सांसद , शर्मा व महापौर श्रीमती राय ने वार्ड क्रमांक 17 के शांति नगर क्षेत्र में लगभग 45 लाख रूपये की लागत से होने वाले सीमेंट कांक्रीटीकृत सड़कों व नालों के निर्माण कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। उक्त भूमिपूजन अवसरों पर महापौर परिषद के सदस्य , मनोज राठौर, जोन अध्यक्षद्वय श्रीमती पूजा शर्मा व , देवेन्द्र भार्गव, संबंधित वार्डों के पार्षदद्वय , राजू कुशवाह व श्रीमती शीतल वर्मा के अलावा पार्षद , शैलेष साहू सहित पूर्व पार्षदगण व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।