उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दी संक्रान्ति पर्व की शुभकामनाएं

Jan 14, 2025

भोपाल। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने श्रद्धालु नागरिकों को संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि आधुनिक बनते भारत और सांस्कृतिक मूल्यों में रचे बसे भारत को एक साथ देखना हो तो मकर संक्रांति का पर्व एक अनूठा अवसर देता है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मकर संक्रान्ति पर भगवान सूर्य मकर रेखा पर है और अपनी दिशा परिवर्तित करके उत्तरायण की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से ऋतु चक्र बदल रहा है। अंधकारमय लम्बी रात अब घटने लगी है। हम प्रकाश की ओर बढ़ चले हैं। हम कह सकते है कि मकर संक्रांति पर्व प्रकाश की ओर बढ़ने का पर्व है। यह हमारी सनातन भारतीय संस्कृति का अनूठा पर्व है। उत्सव धर्मिता हम भारतीयों की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की सांस्कृतिक गरिमा और वैभव को आम जनमानस में ले जाने के उद्देश्यपूर्ण प्रयासों की श्रृंखला शुरू की है। मध्यप्रदेश की यह शुरुआत अब व्यापक रूप ले रही है।।


Subscribe to our Newsletter