निगम अमले ने विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले 50 पशुओं को कांजी हाउस भेजा

Feb 07, 2025

01 बीमार, घायल पशु को आसरा भेजा

हाका पार्टी ने 20 पशुओं को हांकने की कार्यवाही की 

 भोपाल। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 50 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा 01 बीमार, घायल पशु को आसरा भेजा। निगम की हांका पार्टी द्वारा 20 पशुओं को सड़कों से हांका गया तथा 22 पशुओं को महामृत्यंजय गौशाला भेजने की कार्यवाही की।

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर शहर में स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले पशुओं के विरूद्ध सघन अभियान के तहत निगम की गोवर्धन शाखा ने भदभदा, शास्त्री नगर, जवाहर चैक, कोहेफिजा, बैरागढ़, एयरपोर्ट रोड, शाहपुरा, आनंद नगर बायपास, सोनागिरी, इंद्रपुरी, छोला, जेल रोड, रत्नागिरी आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 50 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा 01 बीमार, घायल पशु को आसरा भेजा। निगम की हांका पार्टी द्वारा 20 पशुओं को सड़कों से हांका गया तथा 22 पशुओं को महामृत्यंजय गौशाला भेजने की कार्यवाही की।


Subscribe to our Newsletter