निगम अमले ने विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले 21 पशुओं को कांजी हाउस भेजा

Feb 28, 2025

02 बीमार/घायल पशुओं को आसरा भेजा

हाका पार्टी ने 20 पशुओं को हांकने की कार्यवाही की 

भोपाल। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त षिकायतों पर कार्यवाही के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 21 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 02 बीमार/घायल पशुओं को आसरा भेजा। निगम की हांका पार्टी द्वारा 20 पशुओं को सड़कों से हांका गया। 

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देष पर शहर के नर्मदापुरम रोड, मिसरोद, शाहपुरा, रातीबड़, चूना भट्टी, पंचशील नगर आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 21 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 02 बीमार/घायल पशुओं को आसरा भेजा। निगम की हांका पार्टी द्वारा 20 पशुओं को सड़कों से हांका गया।


Subscribe to our Newsletter