ताइवान की सीमा पर चीनी लड़ाकू विमानों को हुआ जमावड़ा, अमेरिका ने दी चेतावनी

ताइपे। चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से टकराव की स्थिति रही है। आए दिन एक चीन सीमा नियमों का उल्लंघन करता रहा है। इसी बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 6 बजे  चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 12 विमान और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी  के 6 पोतों की गतिविधि ताइवान के आसपास दर्ज की हैं। ताइवान का दावा है कि इन 12 विमानों में से 9 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया।

इससे पहले, एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने ताइवान के आसपास चीन की सेना द्वारा हाल ही में किए गए संयुक्त अभ्यास के बाद ताइवान जलडमरूमध्य में यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव के प्रति अपनी अस्वीकृति दोहराई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताइवान जलडमरूमध्य में शांति बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करते हैं और बल या दबाव के जरिए यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव के प्रयास का विरोध किया है। 

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक पोस्ट में लिखा, पीएलए के 12 विमान और चीन नेवी के 6 पोत ताइवान के आसपास सक्रिय पाए गए हैं। इनमें से 9 विमानों ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। हमने स्थिति की निगरानी की और उचित प्रतिक्रिया दी। इससे पहले शुक्रवार को ही ताइवान ने पीएलए के 16 विमानों, 9 नेवी पोतों और 2 आधिकारिक जहाजों की गतिविधि दर्ज की थी। उन 16 विमानों में से 15 ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया था।


Subscribe to our Newsletter