मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान

Jan 04, 2025

विभिन्न वार्डों में आयोजित शिविरों में 1025 प्रकरण हुए निराकृत

महापौर श्रीमती मालती राय ने वार्ड क्र. 43 में आयोजित शिविर का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ पारदर्शी व सुलभ तरीके से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शनिवार को वार्ड क्र. 31 में आयोजित होगा शिविर

 भोपाल। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित नागरिकों तक पहुंचाने तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु 04 वार्डों में शिविरों का आयोजन किया गया। वार्ड क्रमांक 43 में आयोजित शिविर का महापौर श्रीमती मालती राय ने अवलोकन किया और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पारदर्शी व सुलभ तरीकों से पहुंचाने के निर्देश दिए। वार्डों में आयोजित शिविरों में 1071 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से वार्ड क्रमांक 57 में पी.एम.स्वनिधि योजना के दो हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपये ऋण की स्वीकृति सहित 1025 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शनिवार, 04 जनवरी 2025 को जोन क्र. 07 के अंतर्गत वार्ड क्र. 31 में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शुक्रवार को 04 वार्डों में शिविर आयोजित किए गए जिनमें 1071 आवेदन प्राप्त किए गए और मौके पर ही 1025 प्रकरणों को निराकृत किया गया। महापौर श्रीमती मालती राय ने वार्ड क्रमांक 43 में आयोजित शिविर का अवलोकन किया और शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पारदर्शी व सुलभ तरीकों से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 41 में आयोजित शिविर में 69 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 23 निराकृत किए गए जबकि जोन क्रमांक 12 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 43 में प्राप्त 101 आवेदनों में से सभी 101 निराकृत किए गए। जोन क्रमांक 14 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 57 में आयोजित शिविर में 387 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से पी.एम. स्वनिधि योजना के 02 पात्र हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपये के ऋण स्वीकृति सहित सभी 387 प्रकरण निराकृत किए गए, जोन क्रमांक 21 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 में आयोजित शिविर में 514 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से सभी 514 को निराकृत किया गया। 

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शनिवार, 04 जनवरी 2025 को जोन क्र. 07 के अंतर्गत वार्ड क्र. 31 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।  


Subscribe to our Newsletter