सुनवाई के दौरान बिफर गए चीफ जस्टिस, आवाज नीची रखने का दिया आदेश
Jan 04, 2024
नई दिल्ली,। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक वकील को ऊंची आवाज के चलते चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने फटकार लगाई है। वह सुनवाई के दौरान काफी नाराज हो गए। उन्होंने एक वकील को उनकी ऊंची आवाज के कारण टोकते हुए आवाज नीचे रखने की ताकीद भी कर दी।
बता दें कि आम तौर पर सुनवाई के दौरान चुपचाप दलीलें सुनने वाले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का मिजाज आज एक अलग ही रूप देखने को मिला। एक मामले की लिस्टिंग के दौरान चीफ जस्टिस आज बेहद गुस्से में नजर आएं और वकील को ऊंची आवाज नीचे करने की ताकीद कर दी। यही नहीं, चीफ जस्टिस ने कोर्ट को धमकाने के लिए वकील को चेतावनी भी दे दी। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस साफ-साफ नाराज नजर आए। उन्होंने बहस के दौरान वकील को टोकते हुए उन्हें कोर्ट के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाने को कहा।
उन्होंने कहा, एक सेकेंड, आप अपनी आवाज नीचे करिए। आप भारत के सुप्रीम कोर्ट में बहस कर रहे हैं। आवाज नीचे करिए नहीं तो मुझे आपको कोर्ट से बाहर करना पड़ेगा। बहस के दौरान ही चीफ जस्टिस ने वकील से पूछा, आप आम तौर पर कहां पेश होते हैं। क्या आप ऐसे ही जजों पर हर बार चिल्लाते हैं?