बिना परीक्षा दिए 1.12 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी के लिए 1 मार्च तक करें आवेदन
Jan 10, 2024
नई दिल्ली । गृह मंत्रालय में सरकारी नौकरी के लिए 1 मार्च तक आवेदन मंगाए गए हैं। यदि सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। आपके पास सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर और जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर के पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो एमएचए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। साथ ही इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमएचए भर्ती 2024 के जरिए कई पदों पर बहाली की जा रही है। अगर आप भी एमएचए में इन पदों पर काम करना चाहते हैं, तो दिए गए सभी आवश्यक बातों को पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्तियां डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है। उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन प्रकाशित विज्ञापन की तिथि से 60 दिनों के भीतर यानी 1 मार्च तक कर सकते हैं।
गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के तहत चयन होने पर उम्मीदवारों को जो भुगतान किया उसमें जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर पद के लिए सैलरी के तौर पर लेवल 4 के जरिए 25500 रुपये से 81100 रुपये तक भुगतान किया जाएगा। वहीं सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर पद के लिए लेवल 6 के तहत 35400 रुपये से 112400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
अप्लाई करने की आयु सीमा 56 वर्ष रखी गई है। जो उम्मीदवार गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, उनकी आयुसीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर के लिए उम्मीदवार को मूल कैडर या विभाग में रेगुलर बेसिस पर नौकरी कर रहा हुआ होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास पे मैट्रिक्स में लेवल 3 (21700-69100) में न्यूनतम पांच साल की नियमित सेवा पूरी किया हुआ होना चाहिए।
सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास रिसेप्शन ड्यूटी से संबंधित कार्य में एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दिए गए निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को भरकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ उप सचिव (एसएसओ), गृह मंत्रालय, कमरा नंबर 01, तीसरी मंजिल, एनडीसीसी-2, बिल्डिंग, नई दिल्ली को भेजना होगा।