ऋषभ को 27 करोड़ में से मिलेंगे 18.9 करोड़, 8.1 करोड़ कटेगा टेक्स

नई दिल्ली । क्रिकेटर ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सत्र के लिए सबसे अधिक रकम मिली है। ऋषभ को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। इस प्रकार ऋषभ टू्र्नामेंट में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं हालांकि ये सारी रकम उन्हें नहीं मिलेगी। इसमें से एक हिस्सा टैक्स के रुप में सरकार के पास जाएगा। नीलामी में खिलाड़ियों की बोली लगी और तीन साल का करार टीम के साथ हुआ जितनी की बोली लगाकर फ्रेंचाईजी टीम ने खिलाड़ियों को खरीदा है वो उनको एक सत्र के लिए देना होगा। ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में लखनऊ ने खरीदा लेकिन यह सारे पैसे उनको एक सत्र में नहीं मिलेंगे। इसमें से 8.1 करोड़ भारत सरकार टैक्स के रूप में वसूल करेगी जबकि 18.9 करोड़ रुपये उनको आईपीएल टीम से वेतन के रूप में मिलेगा।

वहीं अगर ऋषभ आईपीएल के दौरान चोटिल होते हैं तो उनको पूरे पैसे मिलेंगे पर उससे पहले ही उनको चोट लगी और वो टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए तो फ्रेंचाईजी के पास किसी और खिलाड़ी को विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने का अधिकार होगा। यदि कोई खिलाड़ी अगर टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो जाता है तो विदेशी खिलाड़ियों को कोई पैसा नहीं मिलता है। वहीं अगर खिलाड़ी भारतीय 

टीम की ओर से खेलते हुए चोटिल हो जाता है और आईपीएल नहीं खेल पाता तो उसे पूरे सत्र का पैसे मिल जाता है। 


Subscribe to our Newsletter